हाथरस थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई
समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है

जनपद- हाथरस थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में जिला कारागार अलीगढ मे निरूद्ध 02 अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0) पर लाकर उसकी निशादेही से 02 तमंचा 315 बोर, 02खोखा कारतूस 315 बोर, व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर (आलाकत्ल) बरामद ।
अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तों से बरामदगी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले 10 अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण रवी उर्फ गट्टे व सौरभ उपरोक्त द्वारा माननीय न्यायालय मे आत्म समर्पण किया गया था। जिनक.माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0) पर लेकर 02 अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, व 02 जिन्दा कारतूस (आलाकत्ल) बरामद किया गया। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



