हाथरस

थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित किंदौली नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र स्थित किंदौली नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पप्पन पुत्र राजवीर निवासी जलेसर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
थाना हाथरस गेट पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी मौके की जानकारी देते हुए जांच जारी होने की बात कही।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!