अलीगढ़

मा0 ब्लॉक प्रमुख ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के तत्वाधान में 50 महिलाएं ब्यूटी पार्लर ट्रेड में लेंगी प्रशिक्षण

अलीगढ़ : मा0 ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर द्वारा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत ब्लॉक धनीपुर के ग्राम अलहदादपुर एवं भोजपुर की 25-25 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर ट्रेड के अन्तर्गत प्रशिक्षण सत्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। 01 सितम्बर तक आयोजित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान
महिलाओं को ब्यूटीपार्लर की ट्रेनिंग जाएगी।मा0 ब्लॉक प्रमुख ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए आहवान किया कि महिलाओं को स्वयं के लिये और अच्छे उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए। मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र अडिग मथुरा के प्राचार्य सतेन्द्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याण-योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती ऊषा देवी जी, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती अर्चना समेत अन्य महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!