अलीगढ़

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने स्वतंत्रता महासमर में अलीगढ़ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

अलीगढ़  स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की संघर्ष गाथा से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराना बहुत आवश्यक है ताकि नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके

                उक्त उद्गार संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मराले ने व्यक्त किये। वह केशव सेवा धाम में सेवा भारती के बृज प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए पधारे थे। आजादी का अमृत महोत्सव की अलीगढ़ इकाई द्वारा लगाई ”स्वतंत्रता महासमर में अलीगढ़” प्रदर्शनी का उन्होंने पूर्ण मनोयोग से अवलोकन किया। उन्होंने समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा को ऐसी प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई भी दी।

                शोलापुर महाराष्ट्र से आईं राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री श्रीमती चंद्रिका चौहान ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी देश के सभी विद्यालयों में लगानी चाहिए, साथ ही छात्र-छात्राओं से उसके बारे में प्रश्नोत्तरी भी रखी जाए। हलद्वानी से आए क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता सेनानियों के अविस्मरणीय गाथाओं की दस्तावेज है। मेरठ, उत्तराखण्ड और बृज प्रान्त के छात्रावास प्रमुख राधेश्या मजी ने प्रदर्शनी को प्रेरणास्पद बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा ने प्रदर्शनी को हृदयस्पर्शी बताते हुए कहा कि प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम के बारे में ऐसी जानकारियां दी गयी हैं जो इतिहास की किताबों से भी गायब हैं। भाजवा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा0 विभव वार्ष्णेय ने इसे हृदयस्पर्शी और अविस्मरणीय बताया।                इससे पूर्व मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने भारत माता का पूजन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर संघ के विभाग प्रचारक श्री गोविंद जी, धनीराम जी, सेवा भारती के मनवीर सिंह, भूरी सिंह, नवनीत कुमार, पंकज कुमार, सेवा भारती की बृज प्रान्त मंत्री श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्रीमती दीपिका अग्रवाल, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संरक्षक सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, सुरेश चन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, पंकज धीरज, श्रीमती रजनी तौमर, श्रीमती आभा वार्ष्णेय, कामेश गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!