अलीगढ़

मा0 सांसद एवं मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग ने स्वामी जी को किया नमन

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन  

अलीगढ़ 12 जनवरी 2024 (सू0वि0) स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 सांसद श्री सतीश गौतम, मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रामसखी कठेरिया, जिला युवा अधिकारी तन्वी अग्रवाल, प्रधानाचार्या डा. प्रियंका जैन, प्रबंधक डा. ए. के. जैन, विद्यालय शिक्षा समिति डा. डी. के. जैन ने संयुक्त रूप से विवेकानंद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव से मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। समारोह में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह, बुके एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए मा0 सांसद श्री सतीश गौतम ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपनी जीवन शैली में योग को स्थान दें। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य युवाओं से सम्बंधित योजनाओं के विषय में युवाओं को अवगत कराया। उन्होंने मोबाइल के सदुपयोग पर भी युवाओं से चर्चा की। राष्ट्रीय हास्य कवि प्रेम किशोर पटाखा जी ने युवाओं का हास्य कविताओं के माध्यम से मनोरंजन किया।

 

यातायात प्रभारी कमलेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तार से चर्चा कर युवाओं को इसके प्रति जागरूक किया और सभी युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। जिला युवा अधिकारी सुश्री तन्वी ने युवाओं को नए जोश और नई ऊर्जा के साथ मिलकर विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र की कार्यशेली से युवाओं को अवगत कराया और अंत में सबको धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रिंस प्रताप सिंह ने किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनय शर्मा सहयोगी के रूप में रहे। उन्होंने युवाओं को अपनी युवा शक्ति को पहचानने का आव्हान करते हुए पूरी शक्ति और जोश से नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह, धनंजय उपाध्याय, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनय शर्मा, गौरव कुमार, गौतम कुमार, जवाहर, विशाल कुमार, सुशील, अतुल, रवि एवं लगभग 500 युवा उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!