अलीगढ़

ये कितना अफ़सोसजनक है कि एक चाय वाला दूसरे चाय वालों की चाय को कड़वा कर रहा है: विवेक बंसल

पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने एक विरोध प्रदर्शन किया

देश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण चीनी की कीमतों में 15 दिन के अन्दर लगभग 25 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, इस बढ़ोतरी के कारण आम जनमानस कराह उठा है I चीनी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने एक विरोध प्रदर्शन किया I विरोध प्रदर्शन जुलुस मैरिस रोड से प्रारंभ हुआ और सैंटर पॉइंट पर पहुंचा प्रदर्शनकारी हाथों में चीनी की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हाथों में लिए हुए भाजपा सरकार के विरुद्ध भारी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे, सैंटर पॉइंट पर तैनात पुलिस बल ने कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो वे वहीँ विवेक बंसल जी के साथ धरना देकर बैठ गए और भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे उनकी इस भारी नारेबाजी से पूरा सेंटर पॉइंट चौराहा गूँज उठा I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कांग्रेसजनों, नागरिकों और मीडियाकर्मियों से अपने संबोधन में कहा कि चीनी ऐसा खाद्य पदार्थ है जिससे कि आम नागरिकों की दिनचर्या प्रारंभ होती है और रात तक उसका प्रयोग होता है, चाहे सुबह शाम की चाय हो छोटे छोटे बच्चों को दूध पिलाने, मिठाइयों व अन्य खाने पीने की वस्तुओं में चीनी की आवश्यकता होती है I इसकी कीमतों में अप्रत्याशित रूप से हुई भारी वृद्धि के कारण नागरिकों का आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है सरकार ने जब यह कहा था कि पेट्रोल में एथेनोल जोकि गन्ने के रस से बनता है को पेट्रोल में मिलाने से पेट्रोल की कीमतें कम होंगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी लेकिन सरकार के इस निर्णय से एथेनोल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियाँ खराब होने लगीं और चीनी की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई दोनों स्थिति में देश का आम नागरिक ही पिस रहा है I देश की वर्तमान भाजपा सरकार मुनाफ़ाखोरी को अपना खुला संरक्षण दे रही है उसे जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है, इन्होंने हर प्रकार की खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि कर राखी है I ये कितना अफ़सोसजनक है कि एक चाय वाला दूसरे चाय वालों की चाय को कड़वा कर रहा है I हम केंद्र सरकार से मांग करते है कि वो या तो महंगाई को नियंत्रित करें अन्यथा इस्तीफ़ा दे दें I
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी तनूजा देशराजन, मीना शर्मा, समता सिंह, सीता शर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार प्रजापति, सुरेश बागड़ी, विकास चेतन, रवि बघेल, कृष्णकांत सिंह, काकू यादव, उज़ैर दिलशाद, मुबश्शिर अली, अर्जुन सिंह दिवाकर, कपिल अग्रवाल, संजय माथुर, जॉनी चौधरी, विनीश कुमार सिंह, शादाब फज़ल, नुरुल हसन, विक्रांत गुप्ता, रजत केला, आमिर मुन्तजिर, राघवेन्द्र सिंह, नदीम गफूर, इमरान रफीक, बाशिर एजाज़, अहमर अली, हिमांशु अग्रवाल, अनुराग प्रताप सिंह, काशिफ कुरैशी, शिव शर्मा, पिंकू बघेल, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद इमरान, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, डा शेरपाल सविता, शीलू चंदेल, मोहम्मद दिलशाद, हनी दयाल, दीपक भारद्वाज, सईदउद्दीन चौधरी, डा० धर्मेन्द्र लोधी, अखिल कुमार, डा शंकरलाल, राकेश देशराजन, डूंगर सिंह, गया प्रसाद, गिर्राज, शाहरुख खान, विनोद प्रियदर्शी, ओमप्रकाश सिंह, कैलाश बाल्मीकि, सलाउद्दीन वसी, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, शाहिद खान, मोहम्मद सौहेल अख्तर, अमजद हुसैन, ताजुद्दीन नेताजी, मोहम्मद असलम कुरैशी, मोहम्मद मंसूर, बाबू खान, रामकिशन गोस्वामी, रईस गाजी, रितेश शर्मा, नबी अहमद, मोहम्मद सलीम टेलर, चौधरी वीरेंद्र सिंह, शाहिद गुड्डू, डी.के. शर्मा, कल्लू मुल्लाजी, रवेन्द्र सिंह, रईस कुरैशी, मोहम्मद सलमान, डा जैनउल अब्दीन, फ़य्याज़ अली, नसरुद्दीन अहमद, चौधरी जगवीर सिंह, मोहम्मद अहद खान, खैरुद्दीन, गौरव सिंह, रूपेश कुमार, विकास कुमार, गौरव सैन, मोहम्मद कासिम, मुस्तफा शेरवानी, कुलदीप कुमार, अमन, आदि के साथ भारी संख्या में अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!