रुद्रास महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, सैकड़ों छात्र हुए शामिल
छर्रा (अलीगढ़) स्थानीय रुद्रास महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक गोविंद रहे
छर्रा (अलीगढ़) स्थानीय रुद्रास महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक गोविंद रहे।

अपने उद्बोधन में विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा शक्ति होती है। आज का युवा केवल नौकरी पाने वाला न बने, बल्कि रोजगार देने वाला और राष्ट्र को दिशा देने वाला बने। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, प्रतिभा, समय और ऊर्जा का दस प्रतिशत समय समाज और राष्ट्र के लिए जरूर दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। जब युवा अनुशासन, संस्कार और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ता है, तभी समाज मजबूत होता है और राष्ट्र विश्वगुरु बनता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की भी उन्होंने अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की। संचालन जिला बौद्धिक कार्यवाह राहुल कुमार ने किया। इस दौरान नाथूराम राजपूत, अमर सिंह राजपूत, जिला कार्यवाह रामकरण, जिला प्रचारक विश्व प्रताप, सह जिला प्रचारक राहुल कुमार, संवाद प्रमुख नीरज कुमार सहित संघ के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी ने भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



