अलीगढ़

अलीगढ़ के ओडीओपी उत्पादों को मिलेगा जेम बाजार के जरिए व्यापक बाजार

02 सितंबर को उद्यमियों एवं कारीगरों के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में जनपद अलीगढ़ के एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों एवं कारीगरों को अब अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इसके तहत ओडीओपी उत्पादों को जेम पोर्टल के माध्यम से देशभर में प्रदर्शित एवं विक्रय करने के लिए जेम बाजार की शुरुआत की जा रही है   उपायुक्त उद्योग एस.पी. यादव ने बताया कि अलीगढ़ के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद लॉक्स एवं हार्डवेयर तथा मेटल हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उद्यमियों और विक्रेताओं को जेम बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से 02 सितंबर को वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में उद्यमियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पादों की ऑनलाइन लिस्टिंग तथा उनकी बिक्री की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि जेम के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को सरकारी खरीद के बड़े बाजार तक पहुंचाने के साथ ही अलीगढ़ के उद्यमियों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों की देशव्यापी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।उपायुक्त उद्योग ने जनपद के ओडीओपी उत्पादों से जुड़े सभी उद्यमियों एवं कारीगरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करें और अपने उत्पादों को जेम पोर्टल पर प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए पंजीकृत कराएं। कार्यशाला से संबंधित वर्चुअल मीटिंग लिंक एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, अलीगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!