अलीगढ़
थाना पालीमुकीमपुर- डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई
प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर में सीएचसी अतरौली की टीम द्वारा 29 बच्चों को टिटनेस के टीके लगाये गये

थाना पालीमुकीमपुर- डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर में सीएचसी अतरौली की टीम द्वारा 29 बच्चों को टिटनेस के टीके लगाये गये थे, जिसमें कुछ बच्चों को सिरदर्द की शिकायत थी एवं एक बच्ची बेहोश हो गई थी, सभी बच्चों को तत्काल सीएचसी अतरौली लाया गया,
सभी की जाँच की गई, सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं, फिर भी चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों को निगरानी में रखा गया है ।क्षेत्राधिकारी छर्रा द्वारा सीएचसी अतरौली पहुँचकर बच्चों का हाल-चाल जाना । चिकित्सकों से वार्ता की गई, बच्चों एवं उनके परिजनों से भी वार्ता की गई, सभी बच्चे स्वस्थ हैं।



