अलीगढ़

दोना एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन योजना के लिए 9 जुलाई को होगा साक्षात्कार

9 जुलाई 2026 गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित होगा

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की दोना एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन योजना के अंतर्गत वितीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने दी। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अलीगढ़ मंडल की अध्यक्षता में 9 जुलाई 2026 गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित होगा। साक्षात्कार कार्यालय परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अलीगढ़ मंडल, त्रिमूर्ति नगर (पुलिस गैस गोदाम के पास), बरौला बाईपास, अलीगढ़ में संपन्न कराया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और दिव्यांग अभ्यर्थी होने की स्थिति में दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं आवश्यक प्रतियां अवश्य लेकर आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति होगी, जिन्होंने योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया है। निर्धारित समय पर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!