जेईई मेन्स 2026ः आकाश इंस्टीट्यूट के 72 छात्रों को मिली सफलता
10 छात्रों ने किया 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर, 99.80 के साथ विराट सिंह रहे टॉपर

अलीगढ़ 21 अप्रैल 2026। जेईई मेन्स 2026 के घोषित हुए परिणामों में अलीगढ़ आकाश इंस्टीट्यूट के 72 छात्रों को सफलता मिली हैं। जिनमें 10 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक स्कोर प्राप्त किया है। जिनमें विराट सिंह (99.80 पर्सेंटाइल), अंश सिंह (99.79 पर्सेंटाइल), रुद्रांश पाराशर (99.73 पर्सेंटाइल), और निखिल कुमार (99.57 पर्सेंटाइल) शामिल हैं। छात्रों की इस सफलता पर उन्हें इंस्टीट्यूट में सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।इस मौके पर आकाश इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ के छात्रों की यह सफलता उनकी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता और आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के लर्निंग इकोसिस्टम की मजबूती को दर्शाती है। उनका समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास इन परिणामों को हासिल करने में सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सफलता की कामना करते हैं।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, निरंतर अभ्यास, कठिन प्रशिक्षण, समय पर मेंटरशिप और नियमित मूल्यांकन को दिया। छात्रों ने कहा कि एक व्यवस्थित पाठ्यक्रम, योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट की मदद से वे अपनी नींव मजबूत करने और परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार होने में सफल रहे। इस मौके पर अलीगढ़ आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रौशन कुमार सिंह, एकेडमिक हैड पंकज कुमार, ब्रांच हैड अंशुल उपाध्याय आदि के द्वारा टॉपर्स छात्रों धु्रव वार्ष्णेय, मुक्तांगना दीप, तुषार गर्ग, प्रिंस कुमार, अलीजा आसिफ, यशिका शर्मा, श्रेया गुप्ता, श्रेया सिरोही, घनिष्ठा गौतम, प्रांजुल अग्रवाल आदि को बुके देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।जेईई मैन्स का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है, जो छात्रों को साल में दो अवसर प्रदान करता है। यह परीक्षा एनआई, आईआईटी और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश का माध्यम है, साथ ही जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा भी है।जेईई मेन्स 2026 में टॉपर छात्र जश्न मनाते हुए।



