अलीगढ़

मा प्रभारी मंत्री 27 अप्रैल को अलीगढ़ में

प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी का 27 अप्रैल सोमवार को जिले में विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम

अलीगढ़ : मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश एवं जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी का 27 अप्रैल सोमवार को जिले में विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी प्रातः 11 बजे मथुरा से वाया राया होते हुए कर दोपहर 12 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे डीपीएस ताला नगरी के निकट आयोजित “आशा महोत्सव” स्थल पर आयोजित “नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में वे महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात मा० मंत्री जी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 1ः45 बजे उनका आगमन होगा। दोपहर 2ः30 बजे से सर्किट हाउस में ही मा० मंत्री जी जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति एवं जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 3ः30 बजे तक प्रस्तावित है। इसके बाद मा० मंत्री जी 3ः45 बजे रघुनाथ भवन, गोपालगंज सराय लवरिया, अलीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे महापौर अलीगढ़ श्री प्रशांत सिंघल से भेंट कर उनके स्वर्गीय पिता श्री रमेश चंद्र सिंघल के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। सायं 4 बजे मा० मंत्री जी अलीगढ़ से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!