अलीगढ़
एमएलसी चुनाव-2026: 23 अक्टूबर शुष्क दिवस घोषित
मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारियों को दिए अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 मतदान 23 अक्टूबर के दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य ने उक्त जानकारी देते हुए मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने जिलों में सभी आबकारी अनुज्ञापनों को मतदान दिवस 23 अक्टूबर को बंद किए जाने के संबंध समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।



