अलीगढ़

नगर निगम धर्मशाला को अवैध क़ब्जे से नगर आयुक्त ने कराया आज़ाद

मलिन बस्ती की धर्मशाला पर अवैध क़ब्जे पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई

ग़रीबो से धर्मशाला में आयोजन के लिए अवैध वसूली पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन-ख़ुद सराय सावरिया पहुँचकर धर्मशाला को कराया कब्ज़ा मुक्तनगर निगम ने अवैध कब्जाधारी ललित कान्त के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा-धर्मशाला में कब्जा कर रखे हुए सामान को नगर निगम ने किया ज़ब्तगरीब परिवारों से धर्मशाला में आयोजन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर नगर निगम का कड़ा एक्शननगर आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचे, ताला तुड़वाकर धर्मशाला को कराया कब्जा मुक्तअवैध कब्जाधारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने एवं सामान जब्त करने के निर्देशनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने एवं आमजन को उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने सोमवार को वार्ड संख्या-8 स्थित सराय लवारिया मलिन बस्ती में स्थित नगर निगम की डॉ.अंबेडकर सामुदायिक भवन/धर्मशाला पर अवैध कब्जे के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशाला को कब्जा मुक्त कराया।सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान मलिन बस्ती की महिलाओं ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र की एकमात्र सार्वजनिक धर्मशाला पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर रखा गया है तथा गरीब परिवारों से पारिवारिक आयोजन कराने के नाम पर 11 हजार से 15 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही हैमहिलाओं ने बताया कि उक्त धर्मशाला नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति होने के बावजूद आमजन इसका निशुल्क उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।जनसुनवाई में आयी महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा स्वयं दोपहर में मौके पर पहुंचे और सामुदायिक भवन/ धर्मशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान धर्मशाला पर ताला लगा हुआ मिला तथा अंदर निजी सामान रखकर कब्जा किया गया था। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने बताया कि ललित कांत नामक व्यक्ति द्वारा धर्मशाला पर कब्जा कर रखा गया है और लोगों से अवैध धनराशि वसूली जाती है। नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने समक्ष धर्मशाला का ताला तुड़वाया। निरीक्षण के दौरान धर्मशाला परिसर में एक मोटरसाइकिल, एक मोपेड, दो साइकिलें तथा भारी मात्रा में सुखी लकड़ी रखी हुई मिली जिससे स्पष्ट हुआ कि सार्वजनिक संपत्ति का निजी उपयोग किया जा रहा था। नगर आयुक्त ने मौके पर पुलिस बल एवं नगर निगम प्रवर्तन दल को बुलाकर समस्त सामान जब्त कराया तथा धर्मशाला को पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की मौके पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को निर्देशित किया कि कब्जाधारी ललित कांत के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराया जाए साथ ही धर्मशाला से जब्त किए गए समस्त सामान को नगर निगम अभिरक्षा में जमा कराने के भी निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित धर्मशालाएं जनसामान्य की सुविधा के लिए हैं तथा इनके उपयोग हेतु किसी भी प्रकार की अवैध वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवार अपने पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए धर्मशाला का निशुल्क उपयोग कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा कर अवैध वसूली करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा एवं जनहित सर्वोपरि रखते हुए ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाएगा जो सरकारी संपत्तियों का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की समस्त सार्वजनिक धर्मशालाओं एवं सामुदायिक परिसरों का नियमित निरीक्षण किया जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें उत्पन्न न हों।नगर आयुक्त की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रीय महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!