अलीगढ़

डीईओ ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से छूटे एवं प्रथम प्रथम बार व युवा निर्वाचकों सूची में किया जाएगा शामिल

अलीगढ़ 10 अक्टूबर 2026 (सू0वि0): जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार व युवा निर्वाचकों के नाम सम्मलित किए जाने के संबंध में विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया के अन्तर्गत गणना चरण में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृत और डुप्लीकेट निर्वाचकों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ भी साझा की गयी थी।
डीईओ ने बताया कि 06 जनवरी 2026 को आलेख्य नामावली का प्रकाशन किया गया। आलेख्य नामावली को राजनैतिक दलों के साथ साझा किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियों पर निर्णय लेने के पश्चात 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया गया, जिसकी प्रति राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध कराई गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं की पहचान करना और उन्हें सुविधा प्रदान करना है जिनका नाम अभी तक नामावली में सम्मलित नहीं हो पाया है अथवा किन्ही कारणों से विलोपित हो गया है। ऐसे नागरिक किसी भी समय पंजीकरण के लिये आवेदन कर सकते हैं।
डीईओ ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित वर्तमान अंतिम निर्वाचक नामावली की तुलना प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली (अर्हता तिथि 01.01.2025 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूचियों) से करते हुए ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जायेगा और उनकी सूची तैयार की जायेगी, जिनके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली में थे, परन्तु वर्तमान प्रकाशित निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा इस प्रकार चिन्हित निर्वाचकों के घर-घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति ज्ञात की जायेगी। भौतिक सत्यापन के दौरान जहाँ भी कोई पात्र व्यक्ति पाया जाता है, फार्म-6 के माध्यम से उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने में उनकी सहायता किए जाने तथा बी०एल०ओ० द्वारा तैयार की जाने वाली तुलनात्मक सूची में ऐसे हर नागरिक की वर्तमान स्थिति भी दर्शायी जायेगी, जिसके नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की निर्वाचक नामावली में थे, परन्तु विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पश्चात् की निर्वाचक नामावली में सम्मलित नहीं है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान छूटे हुए प्रथम बार/ युवा निर्वाचकों का फार्म-6 भरा गया है, उन्हें भी सूची में दर्शाया जायेगा।
बूथ लेवल अधिकारी द्वारा इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ साझा किया जायेगा तथा बुधवार सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा किया जायेगा, जिससे उन्हें छूटे हुए निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मलित करवाने का एक अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो सके।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट समेत राजनैतिक दलोें के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!