Uncategorizedअलीगढ़
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
8 अगस्त को अलीगढ़ आएंगे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री 8 अगस्त शनिवार को अलीगढ़ भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जयवीर सिंह जी 8 अगस्त को अपराह्न 3ः00 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। यहां दिल्ली जी.टी. रोड स्थित आईटीसी फॉर्च्यून होटल में आयोजित अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे और अपने संबोधन में पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल उद्योग के विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे।



