अमावस्या पर वंदे भारत सामाजिक संस्था ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वाद, कराया भोजन वितरण
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में

अमावस्या के पावन अवसर पर वंदे भारत सामाजिक संस्था द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में, संस्था के महादानी सदस्य श्री शरद गुप्ता ने सदस्यों के साथ सियाराम वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों की सेवा की।
इस दौरान सदस्यों ने अपने हाथों से वृद्धजनों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भोजन वितरण के उपरांत बुजुर्गों को अंगोछा, तौलिया एवं दक्षिणा भी भेंट की गई, जिससे उनके चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम में संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय महामंत्री नीरज प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीप गुप्ता, चेतन गोयल, सुबोध गुप्ता, दलबीर सिंह, संजय शर्मा, प्रेमचंद, लवी अग्रवाल, सर्वेश यादव, हनी सिंह, शिव सिंह लोधी एवं विशाल गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
संस्था की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, वहीं सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



