खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर 04 जुलाई को तहसील कोल सभागार में
शनिवार को तहसील कोल के सभागार में अपरान्ह 02.30 बजें से किया जाएगा

अलीगढ़़ उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा रोजगारपरक योजनाओ के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभागीय योजनाओं में यथा सम्भव युवक-युवतियों, जनसामान्य एवं जीरो पावरिटी के अन्तर्गत चिन्हित व्यक्तियो को लाभान्वित कराने के साथ ही इच्छुक एवं पात्रजनों को उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित भी करना है।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 में विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 04 जुलाई शनिवार को तहसील कोल के सभागार में अपरान्ह 02.30 बजें से किया जाएगा। उन्होंने सभी जनसामान्य एवं जीरो पावरिटी के तहत चिन्हित व्यक्तियों को सूचित किया है कि वह इस जागरूकता शिविर कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।



