निगम की हठधर्मिता पर फूटा जन-आक्रोश; मोर्चा संस्थापक जितेन्द्र शर्मा के निर्देश पर पानी में उतरी जनता
कल अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर होगा 'महा-चक्का जाम

अलीगढ़, 23 अगस्त 2026। ‘स्मार्ट सिटी’ अलीगढ़ के वार्ड संख्या 48 (मौलाना आजाद नगर-भगवानगढ़ी मार्ग) में मासूम स्कूली बच्चों की जान संकट में डालने वाले जलभराव पर लगातार विधिक शिकायतों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 (आवेदन संख्या: 926143000559779) और कल कलेक्ट्रेट पर सौंपे गए विधिक ज्ञापन के बावजूद नगर निगम अलीगढ़ की हठधर्मिता आज भी बरकरार है। धरातल पर काम शून्य रहने पर आज संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक आदरणीय जितेन्द्र शर्मा जी के कड़े दिशा-निर्देशों पर मोर्चा ने सीधे घटना स्थल के गंदे पानी में उतरकर ऐतिहासिक जन-आंदोलन का शंखनाद कर दिया।मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक के निर्देश पर आज वार्ड 48 पहुंचे अलीगढ़ जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह ने स्थानीय निवासियों, मातृशक्ति (महिलाओं) और मासूम बच्चों के साथ घुटने भर पानी में खड़े होकर नगर निगम अलीगढ़ के विरुद्ध गगनभेदी नारेबाजी करते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने एक सुर में मोर्चा संस्थापक आदरणीय जितेन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व के प्रति पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि शर्मा जी सदैव गैर-राजनीतिक विचारधारा के साथ महान किसान नेता बापू सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल जी को आत्मसात कर चल रहे हैं, और जनता अब झूठे नेताओं के बहकावे में न आकर डल्लेवाल जी की विचारधारा पर अपने हक-हुकूक की लड़ाई खुद लड़ेगी।कल क्वार्सी चौराहे पर चक्का जाम का अल्टीमेटम: जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह ने जिला प्रशासन और नगर निगम को अंतिम वैधानिक चेतावनी देते हुए घोषणा की है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर वार्ड 48 के जलभराव का स्थायी तकनीकी निस्तारण शुरू नहीं किया गया, तो कल सोमवार को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा और पीड़ित क्षेत्रीय जनता द्वारा अलीगढ़ के मुख्य ‘क्वार्सी चौराहे’ पर पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण विधिक, प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे नगर निगम अलीगढ़ और स्थानीय जिला प्रशासन की होगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से सलमान मामा, फिरोज, जुनैद, इमरान, रिजवान, फकीरा, यासीन, मुकीम, दानिश, आरिफ, फारूक, जमील, आरिफ, रहीम, अल्पेश, रायसेन सहित मातृशक्ति से मुन्नी, अकबरी, परवीन, जमीला बानो, नन्ही, नरगिस, नजमा, खालिदा आदि सैकड़ों जांबाज कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।



