अलीगढ़

प्रदेश सचिव नंदिनी रावत का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, अलीगढ़ को मिली प्रदेश स्तरीय वर्कशॉप की मेजबानी

जिला सचिव रिंकू दीक्षित एवं उपाध्यक्ष रजनीश जैन ने बुके भेंट कर प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन (पेंफी) की प्रदेश सचिव नंदिनी रावत के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर जिला अलीगढ़ फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत, जिला सचिव रिंकू दीक्षित एवं उपाध्यक्ष रजनीश जैन ने बुके भेंट कर प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव नंदिनी रावत ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कोचेज की प्रदेश स्तरीय वर्कशॉप आयोजित की जाएगी और इस वर्कशॉप की मेजबानी अलीगढ़ को सौंपी जाएगी।उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस वर्कशॉप में राष्ट्रीय स्तर के कोचों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही नाडा (NADA) के अधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, जो कोचों और खिलाड़ियों को बताएंगे कि खिलाड़ियों को डोपिंग से किस प्रकार सचेत रहना है और किन दवाइयों से बचना है।प्रदेश सचिव ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को फिजिकल एजुकेशन से जोड़ना है, ताकि उनका बेहतर भविष्य बन सके। अलीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल की मजबूत नींव रखी जाएगी।जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि अलीगढ़ से अब अधिकतर खेलों में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ खेलों में सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण हमारे खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्कशॉप से अलीगढ़ के खेलों को नई दिशा मिलेगी।जिला सचिव रिंकू दीक्षित ने प्रदेश सचिव को बताया कि अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश की यह वर्कशॉप धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ और श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा रोड पर कराई जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!