अलीगढ़
हवालात ड्यूटी में लापरवाही पर तीन उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल द्वारा हवालात ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया

अलीगढ। कर्तव्यपालन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दीवानी परिसर स्थित हवालात की ड्यूटी के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन उपनिरीक्षक सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल द्वारा हवालात ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ द्वारा कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही थी।



