अलीगढ़

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है। अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी जिस प्रतियोगिता में जाते हैं वहीं अलीगढ़ का नाम रोशन करते है।
सचिव प्रदीप रावत ने बताया बालक वर्ग में 100 मीटर की रेस 29:23 सेकंड में चिराग कुमार और बालिका वर्ग 31:36 सेकंड में कल्याणी शुक्ला टाइम पूर्ण कर स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में चैंपियन रहे हैं। स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिन खिलाड़ियों ने कम समय में 100 मीटर की रेस पूर्ण की वह अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता का संचालन सचिव प्रदीप रावत ने किया है।
प्रतियोगिता में नितेश सिंह रजनीश जैन अंजना शर्मा, क्षमा कौशिक, वैशाली अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल (डी के) ,गुंजन शर्मा, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालिका वर्ग में कल्याणी शुक्ला, काव्या शर्मा जैस्मिन शर्मा, जयनिषा वार्ष्णेय, दिशानवी भारद्वाज, मानसी वार्ष्णेय, अन्वी वार्ष्णेय, जिनीषा अग्रवाल, सिद्रा बालक वर्ग मे प्रणव सिंह,अवनीत कुमार,जयंत शर्मा, चिराग कुमार, दर्श शर्मा, मिहर अग्रवाल , प्रियांशु अग्रवाल, धुव्र अत्रि, गर्वित अग्रवाल, मनन अग्रवाल, भव्य कौशिक, अभिराज सिंह,पर्व महेश्वरी, शुभ जैन, दिव्यांशु,प्रथमेश वार्ष्णेय,दिव्यांश शर्मा अमन यादव, रहे हैं

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!