महापौर और नगर आयुक्त की मेहनत लायी रंग- शाहजमाल को जल भराव से निज़ात दिलाने की क़वायद ने पकड़ी रफ़्तार
दशकों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र को मिलेगी जल भराव से निज़ात

महापौर व नगर आयुक्त का वादा-जल्द शाहजमाल, ख़ैर रोड, ईदगाह व आस पास के क्षेत्र को जल भराव से मिलेगी निजातआने वाले 10 दिनों में शाहजमाल पंम्पिंग स्टेशन पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख की लागत से डाली जाएगी राइजिंग मैन-लगभग 3 गुना बढ़ जाएगी जलनिकासी क्षमता16 करोड़ की लागत से जल्द तैयार होने वाले चरकवालान सीवर पंम्पिंग स्टेशन से 11 गुना होगी जलनिकासी ईदगाह ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित हुआ 1010 केवीए क्षमता का बड़ा नए जनरेटरविद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी अब एक साथ संचालित हो सकेंगे पम्प सेट-महापौर व नगर आयुक्त ने 95.50 लाख की धनराशि से क्रय नए जनरेटर का किया बटन दबाकर किया लोकार्पणख़ैर रोड, शाहजमाल के आसपास के क्षेत्र में जल निकासी होगी और अधिक प्रभावीमाननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा अनुरूप नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयास से शाहजमाल ईदगाह व आस पास के क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए तेजी से क़वायद की जा रही है।बीते दिनों शाहजमाल में जल भराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नगर आयुक्त ने यहाँ बने सीवर पंम्पिंग स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी।
मौके पर ही नगर आयुक्त ने जनहित में इस महत्वपूर्ण पंम्पिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ तात्कालिक रूप से विद्युत आपूर्ति में बाधा को देखते हुए सभी पंप सेट को निरंतर चलाए रखने के लिए 1010 केवी क्षमता का तत्काल प्रभाव से जनरेटर सेट लगाने का निर्णय लिया था।शाहजमाल में जलभराव की समस्या से आमजन को राहत दिलाने तथा वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर ईदगाह ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर 1010 केवीए क्षमता का नया अत्याधुनिक जनरेटर स्थापित किया गया है। गुरुवार को महापौर एवं नगर आयुक्त ने बटन दबाकर जनरेटर का विधिवत शुभारंभ/लोकार्पण किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि ईदगाह ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन शहर का प्रमुख ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन है व यह क्षेत्र शहर के सबसे निचले क्षेत्रों में शामिल है। इसके कारण वर्षा ऋतु में यहां अत्यधिक मात्रा में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। पम्पिंग स्टेशन का नियमित जल निकासी लगभग 20 एमएलडी है। जल निकासी के लिए पम्पिंग स्टेशन पर 100 एचपी क्षमता के कुल पांच पम्प सेट स्थापित हैं। अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दिए जाने पर जनरेटर के माध्यम से पम्प चलाकर जल निकासी की जाती थी। पूर्व में स्थापित जनरेटर की क्षमता कम होने के कारण सभी पम्प सेट एक साथ संचालित नहीं हो पाते थे जिससे अत्यधिक जलभराव की स्थिति में जल निकासी प्रभावित होती थी। इसी समस्या के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के दृष्टिगत 1010 केवीए क्षमता का नया जनरेटर स्थापित कराया गया है। नए जनरेटर के लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पम्पिंग स्टेशन की जल निकासी क्षमता को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकेगा तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से तेजी से पानी निकालने में सहायता मिलेगी।उन्होंने बताया कि नए जनरेटर की क्षमता 1010 केवीए, 3-फेज, जबकि इसकी विद्युत क्षमता 889 किलोवाट/1210 एचपी है। इसमें 16 सिलेंडर इंजन, G3 Governing Class तथा फ्यूल लोड पर लगभग 95 प्रतिशत दक्षता की तकनीकी व्यवस्था है। जनरेटर का वजन लगभग 13.2 टन है। इसकी लंबाई 7.80 मीटर, चौड़ाई 2.30 मीटर तथा ऊंचाई 2.71 मीटर है। इसकी अनुमानित डीजल खपत 140 से 150 लीटर प्रति घंटा है। इस जनरेटर के क्रय एवं स्थापना पर नगर निगम द्वारा नगर निधि से ₹95.50 लाख की धनराशि व्यय की गई है।♦️जल भराव का होगा अन्त♦️नगर आयुक्त ने बताया कि शाहजमाल ख़ैर रोड व उसके आस पास के एक दर्जन से ज्यादा लगभग 2 से 3 लाख की आबादी क्षेत्र में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में भी नगर निगम ने क़वायद तेज़ कर दी है।उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन व माननीय महापौर के निर्देशन में अगले 10 दिनों में शाहजमाल पंम्पिंग स्टेशन से ख़ैर रोड तक नई राइजिंग मैन डालने का कार्य शुरू किया जाएगा जिससे इस पंम्पिंग स्टेशन की जलनिकासी की क्षमता 30000 एलपीएम से बढ़कर लगभग 3 गुना 1 लाख एलपीएम हो जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया शाहजमाल, खैर रोड, नगला मसानी, हड्डी गोदाम, चरखवालान, पंतनगर, दिल्ली गेट, तुर्कमान गेट, सराय मियां एवं सराय काबा सहित विस्तृत शहरी क्षेत्र की जल निकासी मुख्य रूप से अलीगढ़ ड्रेन के माध्यम से होती है। शाहजमाल जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अर्बन फ्लड (जल-प्लावन नियंत्रण) एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 1000 किलोलीटर प्रति मिनट क्षमता वाले नए पंपिंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी। नया पंपिंग स्टेशन वर्तमान शाहजमाल पंपिंग स्टेशन की तुलना में लगभग दोगुनी क्षमता का होगा तथा लगभग 2 से 3 लाख की आबादी को जलभराव की समस्या से राहत प्रदान करेगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। ईदगाह ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन के विस्तृत जलगम क्षेत्र एवं शहर के निचले क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां अतिरिक्त क्षमता की आवश्यकता थी। नए 1010 केवीए जनरेटर से आवश्यकता पड़ने पर पम्प सेटों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित होगा और जल निकासी व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनेगी।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा लगातार जन सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। ईदगाह ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन शहर की जल निकासी व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। 1010 केवीए क्षमता के नए जनरेटर की स्थापना से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी जल निकासी व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और आमजन को जलभराव से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में पार्षद मुशर्रफ हुसैन महज़र, राजा भैया, हारून, इरशाद, बाबर तालिब, इकबाल, अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना, राजवीर सिंह देशदीपक अहसान रब नरेंद सिंह आदि मौजूद थे।



