अलीगढ़

लंबे इन्तिज़ार का हुआ अंत-महापौर व नगर आयुक्त की पहल से अचल सरोवर जनमानस के उपयोग के लिए खुला

अचल सरोवर का हुआ लोकार्पण-ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को मिला नया स्वरूप

महापौर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण -अचल सरोवर हुआ शहरवासियों को समर्पित पिकनिक स्पॉट के रूप में हुआ विकसित- नौका विहार व स्वल्पाहार की व्यवस्था मिलेगी अचल सरोवर पर महापौर व नगर आयुक्त ने अचल सरोवर को स्वच्छ व इसके आध्यत्मिक महत्व का विशेष ध्यान रखने के लिए शहर वासियों से की अपील लंबे समय से शहरवासियों की प्रतीक्षा का केंद्र रहे ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के अचल सरोवर का मंगलवार को महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदो अधिकारी व नागरिकों के साथ संयुक्त रूप से विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन के साथ ही अचल सरोवर को आमजन के आवागमन एवं भ्रमण हेतु खोल दिया गया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से अचल सरोवर का व्यापक कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है। इस ऐतिहासिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक स्वरूप के साथ विकसित कर अब शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनमानस म उपयोग हेतु समर्पित कर दिया गया है।नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले अचल सरोवर के संचालन प्रवेश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें…प्रवेश शुल्क एवं समय व अन्य जानकारीप्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक प्रवेश शुल्क ₹20 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।सायं 5:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रवेश शुल्क ₹40 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। जिसमें लेज़र शो का शुल्क सम्मिलित रहेगा।सफाई व्यवस्था हेतु अस्थायी बंदीप्रतिदिन अपराह्न 4:30 बजे से 5:00 बजे तक परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव कार्य हेतु अचल सरोवर का मुख्य द्वार बंद रहेगा।लेज़र शो का समय प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आकर्षक लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा।पार्किंग शुल्क दोपहिया वाहन हेतु पार्किंग शुल्क ₹15 निर्धारित किया गया है। चार पहिया वाहन हेतु पार्किंग शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।मासिक पास सुविधा:-नागरिकों के लिए मासिक पास ₹100 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
यह सुविधा विशेष रूप से मॉर्निंग वॉक, योग एवं ध्यान के लिए उपलब्ध रहेगी।मॉर्निंग वॉक / योग / ध्यान का समय
ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक।शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक।बोटिंग संचालन समय
बोटिंग सुविधा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक संचालित रहेगी।अचल सरोवर के खुलने का समय
अचल सरोवर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।नगर आयुक्त ने बताया की अचल सरोवर में किसी भी प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जैसे नॉन वेज खाद्य मदिरा, तम्बाकू, सिगरेट, गुटका का उपयोग व बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। सभी नागरिकों से अपील है कि परिसर की स्वच्छता एवंधार्मिक आस्था के लिए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अचल सरोवर की सुविधाओं का लाभ उठाएं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि अचल सरोवर का विकास कार्य नगर निगम की जनहित एवं धार्मिक धरोहरों सहेजने के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

मिशन स्मार्ट सिटी के तहत परियोजना के अंतर्गत मंदिर क्षेत्र का जीर्णोद्धार तालाब का सौंदर्यीकरण आकर्षक प्रकाश व्यवस्था बैठने की समुचित व्यवस्था रेलिंग वॉकिंग ट्रैक एवं सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालय पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी की गई है। पूरे परिसर को स्वच्छ सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु विशेष ध्यान दिया गया है ताकि शहरवासी परिवार सहित यहां आकर समय व्यतीत कर सकें।नगर आयुक्त ने ये भी कहा कि अचल सरोवर को केवल धार्मिक स्थल तक सीमित न रखते हुए इसे शहर के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज का दिन अलीगढ़ के लिए ऐतिहासिक है।अचल सरोवर अलीगढ़ की ऐतिहासिक पहचान और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यमसे इसका पुनरुद्धार कर इसे नया स्वरूप प्रदान किया गया है, यह स्थल अब न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा बल्कि शहरवासियों के लिए एक सुंदर पर्यटन एवं भ्रमण स्थल के रूप में भी विकसित होगा। हम सभी नागरिकों को इस धार्मिक आस्था के प्रतीक की अखंडता व धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्रम में पार्षद राजबहादुर, अनिल सेंगर, हरेंद्र सैनी लाल सिंह पूर्व पार्षद मनीष वूल, डॉ मुकेश कुमार, ओम प्रकाश सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला, विजय गुप्ता, देश दीपक, अहसान रब, प्रकाश सिंह अचल सरोवर के रख रखाव के लिए नगर निगम द्वारा नामित एजेंसी शिव शक्ति इंटरप्राइजेज से प्रदुम्न जादौन शांतनु सिंह अनिकेत सिंह, अचल रक्षक दल के सदस्य, नागरिक आदि मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!