अलीगढ़

सरकारी अस्पतालों के बाहर न हो निजी एंबुलेंसों का जमावाड़ा:

इमरजेंसी तक सड़क निर्माण के लिए नगर निगम से समन्वय की पहल

अलीगढ़: मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आपातकालीन परिस्थितियों में उनके सुरक्षित परिवहन को सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यहां दो 108 एंबुलेंस और दो 102 एंबुलेंस हॉटस्पॉट के रूप में उपलब्ध रहती हैं। इसके अतिरिक्त एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी साइट स्टेशन के रूप में सदैव उपलब्ध रहती है, जिससे आवश्यकता के अनुसार मरीजों को परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके।सरकारी अस्पतालों के बाहर न हो निजी एंबुलेंसों का जमावाड़ा:  शासन द्वारा मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापरक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। कतिपय मामलों में निजी एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों को बहला-फुसलाकर उन्हें निजी चिकित्सालयों में भर्ती करा दिया जाता है, जिससे उनकी गाढ़ी कमाई महंगे ईलाज पर खर्च हो जाती है। सीएमओ ने सभी एमओआईसी एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों के आसपास निजी एंबुलेंसों का जमावाड़ा न होने दें। उन्होंने मरीजों से अपील करते हुए कहा कि एंबुलेंस संचालकों के बहकावे में न आएं और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्राप्त करें।

अस्पताल की अपनी एंबुलेंस के लिए कार्रवाई जारी सीएमओ डॉ0 आर0 एन0 सिंह ने बताया कि चिकित्सालय की अपनी एंबुलेंस उपलब्ध कराने के संबंध में महानिदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को पत्राचार किया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मरीजों को जरूरत के समय परिवहन सुविधा प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इमरजेंसी तक आवागमन सुगम बनाने की दिशा में पहलचिकित्सालय की इमरजेंसी तक सड़क की समस्या के समाधान के लिए भी पहल की गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम के माथुर द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम को पत्राचार कर इस विषय से अवगत कराया गया है नगर निगम प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों, तीमारदारों और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को अधिक सुगम बनाया जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!