अलीगढ़

हबीब हॉल के पास जलभराव से जल्द मिलेगी राहत-नगर निगम यूनिवर्सिटी प्रशासन से वार्ता कर जल्द निकलेगा हल

यूनिवर्सिटी द्वारा बंद किये गए नाले को जल्द सफ़ाई कर खोला जाएगा

जमालपुर नाला रोड से हटेगा अवैध अतिक्रमण- जमालपुर नाले की पटरी की जाँच करेगी सिचाईं विभाग व नगर निगम की टीमजमालपुर नाला रोड से जल्द होंगे शिफ़्ट बिजली के पोल-आधे नाले का आरसीसी से निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देशअवैध कब्जाधारियों को नोटिस न देना पड़ा भारी-नगर आयुक्त ने संपत्ति लिपिक का रोका वेतन-शोकास्ट का नोटिस किया जारीजमालपुर बड़े नाला के दोनों साइड अतिक्रमण की जल्द होगी पैमाइश-जमालपुर नाले की सड़क का होगा चौड़ीकरणसोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जलकल विभाग, संपत्ति विभाग व निर्माण विभाग की टीम के साथ जमालपुर क्षेत्र के वार्ड 85, 79 एवं 59 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम की संपत्तियों की स्थिति जल निकासी एवं अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याओं का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान वार्ड 85 स्थित नगर निगम की संपत्ति, गाटा संख्या 189 पर लगभग 30 से 40 अवैध कब्जों का मामला पुनः संज्ञान में आया। पूर्व में लगभग छह माह पूर्व(जुलाई 2025) इन अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे किंतु संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस गंभीर लापरवाही पर नगर आयुक्त ने कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए इसे आदेशों की अवहेलना माना। कार्रवाई करते हुए नगर निगम के संपत्ति लिपिक श्री विजय गुप्ता के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) जारी करने तथा आगामी आदेशों तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

 

स्थानीय पार्षद के अनुरोध पर नगर आयुक्त ने जमालपुर नाले से धौरा की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे अतिक्रमण एवं पटरी की स्थिति की जांच हेतु सिंचाई विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश भी दिए।वार्ड 79 में जमालपुर रोड स्थित हबीब हॉल के सामने लंबे समय से व्याप्त जलभराव की समस्या का भी नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित नाले को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हेल्थ विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है जिसके कारण जल निकासी बाधित हो रही है और स्थानीय नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एवं सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संपत्ति विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए नाले को शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम स्तर पर नाले की समुचित सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।वार्ड 59 एवं 79 के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जमालपुर नाले से धौरा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने, मार्ग के किनारे स्थापित विद्युत पोलों को स्थानांतरित कराने तथा शेष नाले के आरसीसी निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!