दुबे के पड़ाव पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
महानगर के दुबे के पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विशाल भंडारे का आयोजन

अलीगढ़।महानगर के दुबे के पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे, महंत विनय नाथ महाराज एवं यश भारद्वाज द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्वप्रथम कन्याओं एवं लांगुरों को भोग अर्पित कर उन्हें उपहार व दक्षिणा प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि दुबे के पड़ाव सब्जी मंडी में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष 2 बार इसी प्रकार भव्य भंडारे का आयोजन होता रहा है।भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए दोपहर में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया, वहीं शाम 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान माँ दुर्गा को चना-हलवा का विशेष भोग अर्पित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर भोला शंकर वार्ष्णेय ने बताया कि नवरात्रि वर्ष में दो बार आते हैं और दोनों ही अवसरों पर यहां श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर , जेल अधीक्षक पकज कुमार सिंह, , , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन गुप्ता, भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय, सहायक अभियंता अनुराग पांडे, सहायक अभियंता संदीप कुमार, पीयूष सिंघल, गौरांग देव चौहान, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, गोविंद वार्ष्णेय, गौरव बालाजी, लक्की आटा, खकेंद्र शर्मा,नवीन, संदीप मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



