Uncategorized

पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी जी के “बलिदान दिवस” पर आज कांग्रेसजनों द्वारा उनको काफ़ी श्रद्धापूर्वक याद किया

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमैटी के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में विवेक बंसल ने कांग्रेसजनों के साथ राजीव गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी जी के “बलिदान दिवस” पर आज कांग्रेसजनों द्वारा उनको काफ़ी श्रद्धापूर्वक याद किया गया I इस अवसर पर रेलवे रोड स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमैटी के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में विवेक बंसल ने कांग्रेसजनों के साथ राजीव गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया I इस अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अन्दर जो डिजिटल सिस्टम काम कर रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग, ऑनलाइन शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग, इ-पेमेंट आदि का जो तन्त्र चल रहा उसकी परिकल्पना राजीव गाँधी जी की ही देन है अपने प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल में अपनी इस परिकल्पना को साकार रूप देने के लिये उन्होंने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया था जिसके फलस्वरूप इस क्षेत्र में देश आज इस मुक़ाम पर है, देश को इक्कीसवीं सदी में ले जाने का वास्तविक श्रय उन्हीं को जाता है I बलिदान दिवस कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी नौशाद कुरैशी, पूरनचंद देशमुख, शाहरुख खान, गया प्रसाद गिर्राज, एस.सी/एस.टी विभाग प्रदेश महासचिव डूंगर सिंह, हेमंत शर्मा टोटो, राजीव गाँधी पंचायत राज संघ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, नादिर खान, कृष्णकांत सिंह, अखिलेश कुमार प्रजापति, भूदेव प्रसाद, संजय माथुर, पुरषोत्तम दास, राजेश कुमार आर्य, सुनील कुमार, दिलीप शेखर, हनी दयाल, इमरान रफीक, लक्ष्मी नारायण, नदीम सैफी, पुलकित पाठक, सैफउल्लाह रज़ा, दीपक भारद्वाज, शिवम् दिवाकर, जोज़फ़ जॉन, जावेद भाई आदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे I

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!