अलीगढ़

सभी 17 निकायों में जल्द क्रियाशील होंगे वेट वेस्ट कंपोस्ट प्लांट

प्रतिदिन 3 से 5 टन गीले कचरे के निस्तारण की क्षमता वाले प्लांटों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

अलीगढ़  जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के सभी 17 नगरीय निकायों में स्थापित वेट वेस्ट कंपोस्ट प्लांट जल्द ही क्रियाशील होकर कार्य शुरू करेंगे। इन प्लांटों की क्षमता 3 से 5 टन प्रतिदिन है, जिससे गीले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण एवं उसके समुचित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।प्लांटों के क्रियाशील होने से घरों, बाजारों एवं अन्य स्रोतों से निकलने वाले गीले कचरे के निस्तारण में मदद मिलेगी। इससे कचरे के एकत्रीकरण और निस्तारण की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होने के साथ ही जैविक कचरे से कंपोस्ट तैयार करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।यह पहल नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने, कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी 17 निकायों में प्लांटों के संचालन से स्थानीय स्तर पर गीले कचरे के प्रबंधन को गति मिलेगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ नगरीय वातावरण बनाने के प्रयासों को मजबूती प्राप्त होगी। अभी इगलास, कौड़ियागंज और जट्टारी में यह प्लांट कार्य कर रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!