इग्नू: दिसंबर 2026 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

अलीगढ़ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ0 अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थी इग्नू समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उनमें दर्ज सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक जांच करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थी अपनी नामांकन संख्या कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि एवं सत्र का मिलान अवश्य कर लें परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से निवेदन है कि हॉल टिकट के साथ इग्नू आई कार्ड अवश्य साथ ले जाएं। इग्नू दिसंबर 2026 के सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।



