अलीगढ़

अलीगढ़: आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

अलीगढ़: आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

अलीगढ़ के साबिया गार्डन में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर अलीगढ़ में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में युवा जिला अध्यक्ष, युवा महासचिव, युवा उपाध्यक्ष सहित अन्य संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां की गईं। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

इस दौरान पंकज अवाना ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार कुछ पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है और गरीब जनता की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से भटक चुकी है।पंकज अवाना ने यह भी आरोप लगाया कि “राम मंदिर के नाम पर लिया गया चंदा भी सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। जब ये राम के नहीं हुए, तो जनता के कैसे होंगे।” उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सरकार को इसका जवाब देगी।बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!