अलीगढ़

  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ द्वारा विधि छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया

डीएलएसए में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

अलीगढ़  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ द्वारा विधि छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में संचालित किया जा रहा है।पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ सुश्री साक्षी गर्ग ने बताया कि जिले के विधि महाविद्यालयों में अध्ययनरत इच्छुक छात्रछात्राएं इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेकर न्यायिक व्यवस्था, विधिक सहायता योजनाओं और आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्रछात्राएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ में आवेदन कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, लोक अदालतों, विधिक सहायता कार्यक्रमों एवं न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्राप्त होगी। पूर्णकालिक सचिव ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक विधि छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!