मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 13 अक्टूबर को
स्टेज कैरिज परमिट, परमिट हस्तान्तरण व अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए 03 अक्टूबर तक देें प्रार्थना पत्र

अलीगढ़ : आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे से संभागीय परिवहन प्राधिकरण, अलीगढ़ की बैठक कमिश्नरी सभागार में आहुत की जाएगी।सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण दीपक कुमार शाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संभाग के विभिन्न अराष्ट्रीयकृत मार्गों पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत स्टेज कैरिज परमिट, परमिट हस्तान्तरण व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में 03 अक्टूबर की अपरान्ह 02 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियत तिथि एवं समय के बाद कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अपने से सम्बन्धित प्रकरणों में समस्त अभिलेखों सहित उक्त तिथि को स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्राधिकारी के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।



