आपदा जोखिम प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित
आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय की अध्यक्षता में प्रदेश में आपदा जोखिम प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त संबंधित हितधारक विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में आपदा जोखिमों को कम करने, विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों को परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने विभाग से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़, मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़, नगर आयुक्त, अलीगढ़, उपाध्यक्ष, अलीगढ़, वरिष्ठ मुख्य वार्डन, सिविल डिफेन्स/नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप श्रम आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, महाप्रबंधक दूरभाष, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों से आपदा प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से संपादित करने तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की गई।



