अलीगढ़

विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर 6 सितंबर को निकलेगी भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा

विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण महोत्सव एवं विहिप स्थापना दिवस आयोजन

हरिगढ़ महानगर, विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण महोत्सव एवं विहिप स्थापना दिवस आयोजन समिति, हरिगढ़ महानगर द्वारा आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
‎आयोजन समिति ने इसकी जानकारी आगरा रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए दी। जानकारी देते हुए विहिप ब्रजप्रांत सह मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा सायं 4 बजे से प्रारम्भ होगी वहीं मंचीय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा। कार्यक्रम का प्रमुख स्थल हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल, निकट वार्ष्णेय मंदिर, अचल रोड निर्धारित किया गया है।
‎‎शोभायात्रा अपने पारंपरिक रूट से ही निकलेगी जिसमें एचबी इंटर कॉलेज से निकलकर पुस्तक बाजार, हलवाईखाना, फूल चौराहा, महावीर गंज, पत्थर बाजार, मीरूमल प्याऊ, डीएस कॉलेज होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त होगी।

 

शोभायात्रा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए धर्म, कर्तव्य, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता तथा मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।‎शोभायात्रा का संदेश स्पष्ट है कि”जात पात की छोड़ो लड़ाई, हम सब हिंदू भाई भाई”‎समिति के संयोजक सुभाष लिटिल ने कहा कि‎ श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देने वाला कार्यक्रम है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में धर्म की रक्षा, अन्याय के प्रतिकार तथा समाज को संगठित करने का मार्ग दिखाया। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।‎कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। समस्त हिन्दू समाज की समग्र शक्ति को एकजुट करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समरसता एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भी व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।‎आयोजन समिति ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, संगठन और सामाजिक समरसता के भाव को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक झांकियों के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की गौरवपूर्ण झलक प्रस्तुत की जाएगी।

 

आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में शोभायात्रा में सहभागी बनें। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन हरिगढ़ महानगर की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा के प्रति आस्था का एक भव्य प्रतीक बनेगा।‎इस अवसर पर समिति संयोजक सुभाष लिटिल, सहसंयोजक राहुल स्क्रैप, विहिप ब्रजप्रांत सहमंत्री मुकेश राजपूत, विहिप महानगर अध्यक्ष आरके जिंदल, प्रान्त समरसता प्रमुख आलोक याग्निक,मनोज कुमार , विहिप महानगर सह सोशल मीडिया प्रमुख दिनेश बघेल रहे। ‎वहीं प्रेस वार्ता के संयोजक विहिप ब्रजप्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रतीक रघुवंशी रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!