नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े जिले के 21 ग्राम पंचायत अधिकारी
मुख्यमंत्री के हाथों 28 सितंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

अलीगढ़ : पंचायतीराज विभाग में नवचयनित जिले के 21 ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए रविवार को लखनऊ रवाना हुए। विकास भवन परिसर में जिला पंचायतीराज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अलीगढ़ मंडल के उपनिदेशक पंचायत उपेंद्र राज सिंह के निर्देशन में नवचयनित अधिकारियों के लखनऊ जाने की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं मेडिकल परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी अधिकारी 28 सितंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के 1468 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें ग्रामीण स्तर पर जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर अजीत यादव और अरुण कुमार चौबे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



