अलीगढ़

पेंशन अदालत सुनवाई के लिए अपने प्रकरण 27 दिसंबर तक करें प्रेषित

कार्यालय में 27 दिसंबर तक दस्ती रूप में अथवा पजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं

अलीगढ़  संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन महिमा चंद ने बताया है कि आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ रविन्द्र द्वारा 11 जनवरी को पूर्वाहन 11.00 से कमिश्नरी सभागार में पेंशन अदालत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में पेंशन अदालत में अपने-अपने प्रकरण की सुनवाई के लिए सम्बन्धित पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन, प्रकरण, कार्यालय-वरिष्ठ कोषाधिकारी, जनपद अलीगढ़, वरिष्ठ कोषाधिकारी जनपद एटा, वरिष्ठ कोषाधिकारी जनपद कासगंज, वरिष्ठ कोषाधिकारी जनपद हाथरस अथवा अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मण्डल आगरा के कार्यालय में 27 दिसंबर तक दस्ती रूप में अथवा पजीकृत डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।

आवेदक अपनी सुविधानुसार पेंशन अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद कोषागार, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज अथवा अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा कार्यालयों से प्राप्त कर सकते है अथवा पेंशन निदेशालय की बेवसाइट www.Pensiondirectorate.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!