अलीगढ़

सावित्रीबाई फुले के साहस से प्रेरणा लें

नारी शिक्षा जन जागृति अभियान

अति पिछड़ा अधिकार मंच के तत्वधान में भारत की प्रथम शिक्षिका,युग नायिका,शिक्षा क्रांति की जनक राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के उपलक्ष पर स्थान नगला माली जनपद अलीगढ़ पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ अध्यक्षता श्री चंद्रभान सैनी ने की एवं संचालन श्री बब्बू सैनी ने किया
मंडल अध्यक्ष श्री जवाहरलाल बघेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की यह कटु सत्य है कि जो अच्छे काम के लिए कांटो भरा रास्ता चुनता है, उसके रास्ते में फूल बिछें मिलते हैं। फुले दंपति ने । अपने लक्ष्य की पूर्ति व लोगों को शिक्षित करने के लिए अपना घर छोड़ सुख के तमाम साधनों को त्याग दिया था। ऐसे विपरीत समय में बालिकाओं के लिए पाठशाला की स्थापना करना और उनके साथ मान बर्ताव करना इस बात का अर्थ हुआ कि शेर की गुफा में ही जाकर उसे पकड़ना।



इसी क्रम में सतीश चंद्र नायक संरक्षक ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन से परिवार एवं समाज को संगठित एवं शिक्षित करने की प्रेरणा मिलती है जिसे अपने जीवन में उतर कर उन्नति का मार्ग खोला जा सकते हैं।
महानगर अध्यक्ष श्री एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी ने कहा की सावित्रीबाई फूले ने अपने पति को पूर्ण सहयोग देकर उनके साथ रहकर सारे संकट सहे हैं। फुले दंपति अपने कर्तव्य मार्ग पर मजबूती से डटे रहे और लगातार आगे बढ़ते रहे। इस कार्य के लिए सावित्रीबाई फुले की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। ऐसी माता के जन्मदिवस के उपलक्ष पर उनके साहस,त्याग एवं लगन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह में 50 बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साह वर्धन करने के लिए शिक्षा सामग्री कॉपी पेन आदि पुरस्कार स्वरुप भेंट की गई इस

अवसर पर महिलाओं में अपार खुशी का दृश्य देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में अनिल वर्मा ने गुरु वंदना के साथ बच्चों के साथ लय वध्ध होकर मन मोहक प्रस्तुति तथा कुमारी पार्वती सैनी,कुमारी करिश्मा सैनी,कुमारी नंदिनी सैनी, कुमारी शिवानी कुशवाहा,कुमारी दामिनी सैनी,कुमारी नव्या सैनी ने संयुक्त रूप से माता सावित्रीबाई फुले की शिक्षा क्रांति गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री प्रकाश वीर कुशवाहा,उदयवीर सिंह नागर,चेतन स्वरूप राजोरिया,विशनु कुमार कुशवाहा, बबलू सैनी,अनिल सैनी,हर्षित सैनी,पवन सैनी,मुन्नालाल कुशवाहा,सचिन सैनी एडवोकेट, स्योराज सिंह सैनी डा 0जितेंद्र सिंह कुशवाहा,भूपेश बघेल जिला पंचायत सदस्य, एडवोकेट हरिशंकर कुशवाहा, धर्मवीर सिंह,गोवर्धन सिंह बघेल दरोगा जी,मयंक सैनी,प्रिंस सैनी,राज सैनी,वंश सैनी,गौतम सैनी,बबलू सैनी,पप्पू सैनी एडवोकेट भानु प्रकाश सैनी,ओम प्रकाश सैनी,डॉक्टर कुशवाहा आदि लोग रहे।
भवदिय

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!