शहरवासियों को मिलेगी जगह जगह कचरे के डलाव पॉइंट से राहत
जीरो वेस्ट शहर की ओर अग्रसर-15 नवम्बर तक एक्टिव होने वाले 4 नए ट्रांसफर स्टेशनों से बदलेंगी शहर की सफाई व्यवस्था

शहरवासियों को मिलेगी जगह जगह कचरे के डलाव पॉइंट से राहत-जीरो वेस्ट शहर की ओर अग्रसर-15 नवम्बर तक एक्टिव होने वाले 4 नए ट्रांसफर स्टेशनों से बदलेंगी शहर की सफाई व्यवस्था1 दिसंबर से शहर के प्रमुख मार्गों से समाप्त होंगे छोटे-बड़े कचरा डलाव घर- 04 नए ट्रांसफर स्टेशन जल्द होंगे सक्रिय15 नवम्बर तक 4 नए कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन होंगे क्रियाशील-25 कैप्सूल व 4 हुक लोडर से शहर की स्वच्छता को बदलने की क़वायद हुई और तेज़नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी की वाहन वर्कशॉप का किया औचक निरीक्षण-वाहनों की दुर्दशा देख नगर आयुक्त हुए खफ़ा-अर्बन कंपनी पर लगाया 10 लाख का जुर्मानापॉश एरिया स्वर्ण जयंती नगर से ओज़ोन रोड पर अवैध रूप से कचरा डालना करना सुकमा कंपनी को पड़ा भारी-नगर आयुक्त ने मौके पर पहुँचकर की कार्रवाई-सुकमा पर लगाया 5 लाख का जुर्मानासफ़ाई एजेंसियों की लापरवाही पर नगर आयुक्त का त्योहारों से पहले बड़ा एक्शननगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण कर जानी सफाई वाहनों की हक़ीक़तनगरीय क्षेत्र को पूर्ण रूप से कचरा डलाव घरों से मुक्त बनाने शहरवासियों को जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से निजात दिलाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरा उठाने वाले वाहनों की खराब स्थिति समय से मरम्मत नहीं किए जाने तथा सड़क किनारे अवैध रूप से कचरा डंप किए जाने के मामले सामने आने पर नगर आयुक्त ने अर्बन व सुकमा कंपनी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की।नगर आयुक्त ने धौर्रा माफी स्थित अर्बन कंपनी की वाहन पार्किंग एवं वर्कशॉप में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। यहां कई वाहन लंबे समय से खराब अवस्था में खड़े मिले। इन वाहनों की मरम्मत के लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे लेकिन लगभग 15 दिन बीतने के बावजूद वाहनों को दुरुस्त नहीं किया गया था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने मौके पर ही अर्बन कंपनी के विरुद्ध 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।इसी क्रम में नगर आयुक्त ने स्वर्ण जयंती नगर से ओजोन की ओर जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क किनारे सुकमा कंपनी द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया। शहर के प्रमुख एवं पॉश क्षेत्र में इस प्रकार कचरा डाले जाने को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और संबंधित कंपनी के विरुद्ध 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।नगर आयुक्त ने अपनी नियमित कार्यशैली के अनुरूप बिना पूर्व सूचना दिए अर्बन कंपनी की वाहन पार्किंग एवं वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया गया कि कई कचरा उठाने वाले वाहन काफी समय से खराब स्थिति में खड़े थे। इन वाहनों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बावजूद निर्धारित समय में मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। मौके पर नगर आयुक्त ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा इस स्थिति की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी अर्बन कंपनी के विरुद्ध 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।स्वर्ण जयंती नगर-ओजोन रोड पर अवैध कचरा डंपिंग पर एक्शनऔचक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वर्ण जयंती नगर से ओजोन कट की ओर जाने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। निरीक्षण में सड़क किनारे सुकमा कंपनी द्वारा बिना अनुमति कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया। नगर आयुक्त ने इसे शहर की सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के प्रति गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने संबंधित कंपनी के विरुद्ध 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।04 नए ट्रांसफर स्टेशन 15 नवम्बर तक होंगे एक्टिव-1 दिसंबर तक शहर को कचरा डलाव घरों से मिलेगी निज़ात♦️नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से कुल 6 ट्रांसफर स्टेशन में से दिनांक 15 नवंबर तक 04 नए ट्रांसफर स्टेशन
अनुमानित लागत ₹347.43 लाख (लगभग ₹3.47 करोड़) से एक्टिव हो जाएंगे। जिनमे 4 पोर्टेबल कॉम्पेक्टर व उनके ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में 25 कैप्सूल व 4 हुक लोडर भी एक्टिव हो गए है। इससे कचरे के निस्तारण एवं ट्रांसपोटेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा और आगामी 1 दिसंबर से शहर के सभी प्रमुख मार्गो से सभी तरह के छोटे बड़े कचरा डलाव घर पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा चार नए ट्रांसफर स्टेशनों के 15 नवम्बर तक एक्टिव होने से शहर के अधिकांश कचरा डलाव घर समाप्त हो जाएंगे और नगर निगम का प्रयास है कि 1 दिसंबर से शहर के सभी छोटे-बड़े कचरा प्वाइंटों से समाप्त हो जाये इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए स्वयं उनके द्वारा निगरानी की जा रही है और कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों से भी अपील की कि वे कचरा निर्धारित संग्रहण व्यवस्था के अंतर्गत ही दें तथा सार्वजनिक स्थलों सड़कों और खाली भूखंडों पर कचरा न डालें।



