अलीगढ़

नवम्बर में घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर को कोषागार आने की जरूरत नहीं 1 से 30 नवम्बर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5

अलीगढ़ : पेंशनभोगियों की सुविधा और उनके समय एवं श्रम की बचत के उद्देश्य से भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 1 से 30 नवम्बर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पेंशनभोगी एवं पारिवारिक पेंशनभोगी बिना कोषागार आए घर बैठे अथवा अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर या बैंक शाखा के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार ने जनपद कोषागार, अलीगढ़ से पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे समस्त पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों से अपील की है, जिन्हें नवम्बर माह में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करना है, वे डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र अवश्य जनरेट कराकर प्रेषित करें। इसके लिए पेंशनभोगी jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट अथवा Jeevan Pramaan App  का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निकटतम जनसेवा केंद्र एवं साइबर कैफे के साथ-साथ डाकघर और बैंक शाखाओं पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगियों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में जमा करनी पड़ेगी। इससे विशेषकर वरिष्ठ एवं अस्वस्थ पेंशनभोगियों को लंबी, कष्टप्रद एवं असुविधाजनक यात्रा से राहत मिलेगी।कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे नवम्बर माह में निर्धारित समय के भीतर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा पेंशनभोगियों के लिए सरल, सुगम और सुविधाजनक विकल्प है। उन्होंने बताया कि जो पेंशनर खुद न कर पा रहे हों तो उनके लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का शिविर पूरे माह कोषागार में भी लगेगा।

JNS News 24

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!