अलीगढ़

अलहदादपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में जवां ब्लॉक की टीम विजेता एवं गंगीरी ब्लॉक की टीम बनी उप विजेता

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपरपज हॉल अलहदादपुर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखण्ड की कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जवां ब्लॉक की टीम विजेता एवं गंगीरी ब्लॉक की टीम उप विजेता रही। निर्णयन देवराज जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्जुन सिंह भोलू ने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजदीप चौधरी, सुश्री शिप्रा सिंह, राहुल कुमार, कपिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों ने देशभक्ति के  नारों के उदघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!