अलीगढ़

”विधान से समाधान”कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से धनीपुर ब्लॉक में आयोजित होगा कार्यक्रम

विधान से समाधान कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं समस्याओं के निराकरण के प्रति किया जाएगा जागरूक  

अलीगढ़  ”विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत ब्लाक धनीपुर में महिलाओं के कल्याण के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर को  11ः30 बजे से किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिला जज एवं पूर्णकालीन सचिव नितिन श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा है कि सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं स्वरोजगार की स्थापना के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। घरेलू हिंसा, मारपीट, छेड़छाड़ और विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त  कानून भी बनाए गए हैं , परन्तु जागरूकता के अभाव में महिलाएं इनका सही ढंग से उपयोग नहीं कर पा रही हैं।सचिव विधिक प्राधिकरण ने कहा है कि भारत देश में महिलाओं को देवी स्वरूपा मानकर पूजा जाता है। हालांकि महिलाओं को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है वह इस धारणा के ठीक विपरीत है। हमें इन समस्याओं को समझने और उन पर तेजी के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से महिलाओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने, उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराने, विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न के मामलों में विधिक प्रावधानों के बारे में जागरूक करने और उनकी मदद करने के उद््देश्य से 4 अक्टूबर को 11ः30 बजे से धनीपुर ब्लॉक में ”विधान से समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!