अलीगढ़

सचिव डीएलएसए ने वृद्धाश्रम छर्रा का किया निरीक्षण मीनू के अनुसार नाश्ता व भोजन न दिये जाने पर जताई नाराजगी

वृद्धाआश्रम के कमरो, हॉल, बाथरूम एवं शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर नियमित साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव द्वारा वृद्धाआश्रम छर्रा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वृद्धाआश्रम अधीक्षिका गिरजेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि आज की तिथि में वृद्धाआश्रम में कुल 98 वृद्ध रजिस्टर्ड है जिसमें 33 महिला एवं 65 पुरूष आवासित हैं। निरीक्षण में 78 वृद्ध आवासित पाए जिसमें 25 महिला एवं 55 पुरूष रहे। शेष 19 वृद्धजन के बारे में बताया गया  िकवह अपने परिवार वालों से मिलने गये हुये हैं, एक वृद्ध प्रसादी लाल जोकि 106 वर्ष के थे उनकी मृत्यु 14 अक्टूबर को हो गयी है, जिन्हें परिजन अपने घर अतिंम संस्कार के लिए ले गये। वृद्धजनो के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिचर्या के बारे में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्रा द्वारा 21 सितम्बर को एक कैम्प का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वृद्धजनो को यदि कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होती है तो उन्हें नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्रा में दिखाया जाता हैसचिव ने अधीक्षिका को निर्देशित किया कि वह साप्ताहिक तौर पर एक फिजिशियन को वृद्धों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अवश्य बुलाने के लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र प्रेषित करेंसचिव ने वृद्धजनों से उनकी पेंशन के बारे में पूछा तो कुछ वृद्धजनों द्वारा बताया कि उनकी पेंशन नहीं आ रही है। अधीक्षिका ने बताया कि 52 वृद्धजनो की पेंशन आती है, कुछ वृद्धजन के आधार कार्ड नहीं है जिसके कारण उनकी पंेशन नहीं बन पा रही है सचिव ने निर्देशित किया गया कि जिन वृद्धजनो के आधार कार्ड नहीं बने है उनके आधार कार्ड बनवाएं और सभी वृद्धजनो को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करंे। खानपान की जानकारी करने पर वृद्ध महिला ने बताया कि उन्हे आज नाश्ते में नमकीन दलिया व चाय दी गयी है। सचिव ने वृद्धाआश्रम में लगे मीनू बोर्ड का अवलोकन करने पर पाया कि उन्हे मीनू के अनुसार नाश्ता नहीं दिया गया। इस पर सचिव ने अधीक्षिका को आदेशित किया गया कि आगे से वृद्धजनो को मीनू के अनुसार ही चाय व नाश्ता दिया जाये। पाकशाला में बन रहे भोजन का निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां भी मीनू के अनुसार भोजन नहीं बन रहा था जिस पर सचिव ने   अधीक्षिका को आदेशित किया कि मीनू में नाश्ते व भोजन के लिए जिन-जिन चीजो का अंकन है उसको ही दिया जाये।

        निरीक्षण में वृद्धजनों के निवास के लिए बने कमरे, हॉल व शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने वृद्धाआश्रम के कमरो, हॉल, बाथरूम एवं शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय लेखाकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!