अलीगढ़

मण्डलायुक्त ने अलीगढ़ की कोल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर चौक करते हुए फरियादियों से फोन पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की स्थिति की पुष्टि की

-मण्डलायुक्त ओ.पी. आर्य
अलीगढ़ : मण्डलायुक्त ओ.पी. आर्य ने जनपद अलीगढ़ की कोल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर नागरिकों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना एवं मौजूद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया और पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जमीनी हकीकत परखने के लिए शिकायतकर्ताओं से दूरभाष (फोन) पर सीधे वार्ता कर निस्तारण की स्थिति की पुष्टि की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कोल तहसील में कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा एवं अपेक्षा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर नियमित अंतराल पर उनकी समीक्षा करें और राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों के माध्यम से प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि शिकायत के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से निस्तारण की स्थिति का फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फरियादी दी गई कार्रवाई से संतुष्ट है। इसके अलावा शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता के अनुसार सभी शासकीय योजनाओं तथा जनकल्याणकारी विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि शिकायतकर्ता की समस्या का एक ही बार में गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण हो जाएगा, तो उसे अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और शासन की भी यही मूल अपेक्षा है।
इस अवसर पर मा0 कोल विधायक श्री अनिल पाराशर, सीडीओ योगेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी कोल, तहसीलदार कोल सहित अन्य संबंधित समस्त तहसील स्तरीय अधिकारी, फरियादी आदि मौजदू रहे।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!