अलीगढ़

पीएम स्वनिधि ऋण वितरण योजना में अलीगढ़ नगर निगम ने रचा इतिहास

देश के 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने नागरिकों/अधिकारियों/ कर्मचारियों और पार्षदों को दी बधाईमाननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन मेंशहर में नगरीय विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाने केलिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्य कुशलता और कार्यशैली शहर वासियों को गर्व का अनुभव कराते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरण के क्षेत्र में नगर निगम अलीगढ़ ने देश के 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है।♦️ऐतिहासिक उपलब्धि एक नजर में♦️भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में अलीगढ़ नगर निगम को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई। दिनांक 20 नवंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, 15 जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री तथा केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। शुक्रवार को इस अवार्ड को दिल्ली में नगर निगम के उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह और परियोजना अधिकारी डूडा कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।♦️ये रहे आंकड़े♦️पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में कुल 62,968 लाभार्थियों को ₹102.35 करोड़ की धनराशि ऋण के रूप में वितरित कराई गई। इसमें प्रथम चरण में 39,080 लाभार्थियों को ₹40.95 करोड़, द्वितीय चरण में 19,452 लाभार्थियों को ₹39.96 करोड़ तथा तृतीय चरण में 4,436 लाभार्थियों को ₹21.44 करोड़ का ऋण वितरित किया गया।शनिवार को इस उपलब्धि पर महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम व डूडा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों तथा पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े सभी कर्मठ लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना में अलीगढ़ नगर निगम का राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना समस्त शहरवासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि हमारे पथ विक्रेता भाइयों-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व माननीय महापौर जी के मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करना टीमवर्क, समर्पण और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम है इस योजना के माध्यम से हजारों पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया गया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!