अलीगढ़
अलीगढ़ के ADM सिटी अमित कुमार भट्ट के पिता का निधन
तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में कराया गया भर्ती

अलीगढ़। लंबे समय से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाजरत ADM सिटी अलीगढ़, अमित कुमार भट्ट के पिता का निधन हो गया। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और तब से वे ICU में भर्ती थे।जानकारी के अनुसार, अमित कुमार भट्ट के पिता लंग्स कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार इलाहाबाद में किया जाएगा। अमित कुमार भट्ट और उनका परिवार इस कठिन समय में इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।