अलीगढ़

भ्रष्ट एसडीएम कोल को हटाने की मांग को लेकर भारतीय_किसान यूनियन सुनील का कमिश्नरी पर प्रदर्शन

15 दिन के अंदर एसडीएम कोल व भूमाफियाओ के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो भारतीय किसान यूनियन सुनील करेगा बड़ा आंदोलन.सुनील चौधरी

अलीगढ।भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व मे सैकडो किसानो ने चिलकौरा की सरकारी जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने व भ्रष्ट एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को हटाने की मांग को लेकर प्रेम राज मोटर्स पीएसी से कमिश्नरी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 पैदल मार्च की सूचना मिलते ही थाना बन्नादेवी प्रभारी,क्वार्सी थाना प्रभारी,माॅल चौकी प्रभारी,महुआखेडा थाना प्रभारी के साथ सीओ अभय कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व कमिश्नरी पर जा रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियो को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे।मगर किसान अपनी मांगो को लेकर कमिश्नर मैडम तक ले जाने की जिद करने लगे इस दौरान पुलिस व किसान नेताओ मे तीखी नोक-झोंक भी हुई।कमिश्नरी पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने किसानो की विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय संजय कुमार मिश्रा को सौंपा और 15 दिन के अंदर एसडीएम कोल व भूमाफियाओ के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दोबारा एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि एसडीएम कोल चिलकौरा की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओ से मिले हुए है।ग्राम इब्राहिमाबाद माजरा हरदुआगंज मे गाटा संख्या 1519 मे पशुचिकित्सा बना हुआ है और खतौनी मे ऊसर अंकित है को भूमाफियाओ द्वारा बैनामा किया जा रहा है और प्रशासन के अधिकारी को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई भूमाफियाओ पर नही की गई हमारी मांग है

कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।ग्राम चिलकौरा की सरकारी संपत्ति पर पूर्व मे दो दो उप जिलाधिकारियो डाॅ पंकज वर्मा व रवि शंकर द्वारा गाटा संख्या 102 मे रकवा 0.2000 हेक्टेयर बिजलीघर की जमीन को संपूर्ण ग्राम चिलकौरा की जनता व तत्कालीन प्रधान सावित्री देवी और मौजूदा कमल सिंह को सुपुर्द की गई।इसके बाद भी भूमाफियाओ द्वारा उस चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।ऐसी ही अन्य मांगो को लेकर यह विरोध प्रदर्शन व पैदल मार्च किया गया।किसानो को मांगो को 15 दिए के अंदर पूरा नही किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सुनील एक बडा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर
जयवीर सिंह प्रधान जी युवा राष्ट्रीय पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता अध्यक्ष संगीता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप त्यागी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उदयभान जाटव प्रमुख प्रदेश अभिषेक सरस्वत प्रदेश सचिव महासचिव थान सिंह जिला अध्यक्ष अंकित खारी जिला अध्यक्ष कौशल बघेल युवा जिला अध्यक्ष अलीगढ़ रवि बघेल मंडल महासचिव अलीगढ़ गाजियाबाद देवेंद्र कुमार जिला महासचिव अलीगढ़ रामकुमार जिला हरिशंकर शर्मा महानगर अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अलीगढ़ उपाध्यक्ष अलीगढ़ एहेते श्याम राहुल गौतम मनोज शर्मा जगदीश सिंह गुड्डू चौधरी बच्चू सिंह संजू सिंह पीतम रतिराम गुलबीर प्रधान जी सिंह बंटी सिंह उर्फ शैलेंद्र अनार देवी सरोज देवी कमलेश देवी गीता देवी अनीता देवी विमलेश देवी आशा देवी मीना देवी संतोष देवी
मुनेश त्यागी राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार कश्यप प्रदेश सचिव प्रमोद त्यागी मेरठ मंडल संगठन मंत्री सुरेंद्र पाल संगठन सदस्य जसवीर त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार दीपक कुमार विपिन सचिन महिला मोर्चा कुमोद मिश्रा सुषमा शर्मा धनिष्ठा शर्मा उषा शर्मा जिला सचिव हजारों की संख्या में किसान और महिला और पदाधिकारी मौजूद रहे
सुनील चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन सुनील

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!