अलीगढ़

सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के 140 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की यूपीपीएससी 2024 की प्रारंभिक परीक्षा

मालवीय पुस्तकालय सचिव एच-वी माथुर ने अभ्याथियों को बधाई देकर कड़ी मेहनत के लिए किया प्रेरित

अलीगढ़: 28 फरवरी को जारी यूपीपीएससी 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में जिले के मालवीय पुस्तकालय में निःशुल्क संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के 140 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर परचम लहराया है। डा0 पंकज कुमार वर्मा एडीएम वित्त द्वारा अवगत कराया गया की कोई भी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तैयारी-करने के लिए हमसे मार्गदर्शन प्राप्त सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए निःशुल्क  टेस्ट सीरीज मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका में चल रही हैं जिसका लाभ उठा सकते हैं।विदित रहे कि वर्ष 2018 में तत्कालीन एसडीएम डा0 पंकज कुमार वर्मा वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महाराजगंज द्वारा सिविल सर्विस मार्गदर्शिका का निःशुल्क संचालन निरन्तर उनके मार्गदर्शन में मालवीय पुस्तकालय में किया जा रहा है। डा0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा समय समय पर आकर व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया जाता है। प्रारम्भिक परीक्षा-2024 की तैयारी करने के लिए इस बार डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी अपना सहयोग प्रदान किया तथा कुछ मॉक टेस्ट पेपर डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज में भी कराये गये जिसका प्रभाव परीक्षा के परिणाम में भी परिलिक्षित हुआ है।मालवीय पुस्तकालय के सचिव एच-वी माथुर ने सभी सफल अभ्याथियों को बधाई देते हुए उन्हें और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। रिंकू सहयोगी और राजवीर सिंह (अपर सांख्यिकीय अधिकारी) द्वारा बताया गया कि सिविल सर्विस मार्गदर्शिका लगातार अपने आयाम स्थापित कर रही है और इस वर्ष जो परिणाम आया उसने जनपद अलीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है, क्योकि संसाधन विहीन लोगों के साथ मेहनत की जाए तो उसके परिणाम अच्छे ही प्राप्त होते हैं। उन्होने सभी चयनित अभ्याथियों के लिये बधाई देते हुए आव्हान किया कि वह मुख्य परीक्षा हेतु कड़ी मेहनत करते रहें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!