अलीगढ़

सेवा संकल्प से दिव्यांगजनों के जीवन में बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, 285 लाभार्थियों को मिले सहायक उपकरण

सहारे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, सेवा संकल्प अभियान में 285 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित

अलीगढ़  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले में दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया। रामलीला मैदान हरदुआगंज में मा0 बरौली विधायक ठा0 जयवीर सिंह और गठबंधन फार्म हाउस, क्यामपुर मोड़ पर मा0 कोल विधायक श्री अनिल पाराशर की उपस्थिति में आयोजित शिविरों में कुल 285 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए गए।शिविरों में विधानसभा क्षेत्रवार लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टकेन, एमआर किट, सीपी चेयर एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मिली सहायता के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। दो स्थानों पर आयोजित शिविरों में विधानसभा क्षेत्रवार अतरौली के 40, बरौली के 53, इगलास के 51, खैर के 26, कोल के 46, शहर के 32 और संबंधित अन्य लाभार्थियों सहित कुल 285 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।मा0 विधायक बरौली ठा0 जयवीर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध राना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उनके निकट पहुंचाकर उपलब्ध कराया जा रहा है।मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और दिव्यांगजन आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें।अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सीडीओ योगेन्द्र कुमार, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण पारिशा मिश्रा, उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण रामकृष्ण वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राहुल पाण्डे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इनाक्षी गुप्ता एवंलाभार्थी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!