अलीगढ़

हैल्प फॉर फ्यूचर संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

64 लोगों ने किया शिविर में रक्तदान, शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पूरे उत्साह के साथ किया

हैल्प फॉर फ्यूचर संस्था ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 64 लोगों ने किया शिविर में रक्तदान, शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पूरे उत्साह के साथ किया रक्तदान, संस्था के अध्यक्ष पीयूष अरोरा एवं सचिव अमित सक्सैना ने भी दिया रक्तदान में अपना अहम योगदान। अलीगढ़:- महानगर के गूलर रोड़ स्थित सुपर स्टार स्कूल में हैल्प फॉर फ्यूचर एन जी ओ (रजि०) के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है गरीब लोगों को उनके इलाज के लिए ब्लड आसानी से नहीं मिल पाता है उनको ब्लड आसानी से उपलब्ध हो सके। इधर मीडिया से बातचीत करते हुए अमित सक्सैना (सचिव) ने बताया कि इस शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान किया है। जिसमें कि अभी कश्यप, सनी कश्यप, प्रदीप कुमार, मुनिल वार्ष्णेय, रुपाली वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, उमेश गोस्वामी आदि ने रक्तदान किया। तथा उन सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया। इस शिविर में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढकर हिस्सा लिया तथा रक्तदान भी किया। इस शिविर में संस्था के अध्यक्ष पीयूष अरोरा एवं संस्था के सचिव अमित सक्सैना ने भी रक्तदान करके इस शिविर में अपना योगदान दिया। और अमित सक्सैना ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती बल्कि हम सभी रक्तदान करने में हमेशा आगे आना चाहिए। और इसके साथ ही उन्होंने सभी को रक्तदान करने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि रक्तदान करने का संदेश भी दिया। इस दौरान जे एन मेडिकल मेडिकल कॉलेज की टीम डॉक्टर जोली गुप्ता, डॉक्टर पूजा, डॉक्टर दानिश, नदीम सिद्दीकी, फुरकान, शाहनवाज, कयामुद्दीन का सहयोग रहा। तथा हैल्प फॉर फ्यूचर संस्था के सभी सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम को न सिर्फ शील्ड देकर सम्मानित किया बल्कि सभी का आभार प्रकट भी किया। इस मौके पर पीयूष अरोरा (अध्यक्ष), अमित सक्सैना (सचिव) गुंजन सक्सैना, अमित त्रिवेदी, अजय कुमार, सुमित सक्सैना, विनय त्रिवेदी, अभय शर्मा, ममता आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!